Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का 2 दिवसीय दौरा संशोधित, आज रात पहुंचेंगे कटनी

Katni के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का 2 दिवसीय दौरा आज 9 फरवरी से होगा कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री का 9 फरवरी की रात आगमन होगा जो 10 एवं 11 फरवरी तक जिले में रहेंगे। इस दौरान श्री देवड़ा जिले की विकास यात्राओं में शामिल होंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा का संशोधित कार्यक्रम

संशोधित कार्यक्रम

प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के कटनी प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन हुआ। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा अब 9 फरवरी को दोपहर 3 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8बजे कटनी पहुंचेंगे । प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से जिले में विकास यात्रा की गतिविधियों में शामिल होंगे। श्री देवड़ा 11फरवरी को भी विकास यात्रा में शिरकत करेंगे और शाम 3 बजे कटनी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।