HOME

Katni: आरक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास, एसपी ऑफिस में शरीर पर उड़ेला केरोसिन

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आफ़िस के बाहर सुनील बागरी नामक आरक्षक ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया और समझाबुझाकर उसकी आक्रोश की आग को ठंडा किया। संयोग से आज कटनी में डीआइजी का दौरा भी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुनील बागरी रीठी थाने में पदस्थ है। सुनील ने किसी कार्यवश अवकाश की मांग की थी। चुनावी डियूटी के चलते इसमें विलम्ब हुआ लेकिन फिर अवकाश स्वीकृत हो गया था पर आरोप है कि सुनील को रीठी के थाना प्रभारी अवकाश के लिए रवानगी नहीं दे रहे थे इसी से व्यथित आरक्षक आज पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर गया यहां भी मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहा सुनी हुई आरक्षक ने अपने साथ लाये केरोसिन की शीशी को अपने ऊपर उड़ेल लिया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया।आरक्षक सुनील बागरी ने हमेशा गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया और सुनील का आक्रोश खतरे की सीमा लांघ जाता है।।

Show More

Related Articles

Back to top button