Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस कैंटीन का ADG ने किया शुभारंभ

Katni  में बुधवार को पुलिस लाईन में केंद्रीय कैंटीन का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ADG (कल्याण) श्री विजय कटारिया जी (भा.पु.से.) ने कलेक्टर अवि प्रसाद, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन (भा.पु.से.) की गरियामयी उपस्थिति में किया गया।

नई कैंटीन का शुभारंभ होने से पुलिसकर्मी एवं पुलिस परिवार को सहूलियत मिलेगी। एसपी सुनील कुमार जैन की पहल पर पुलिस मुख्यालय ने कटनी में केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (पुलिस कैंटीन) की स्वीकृति दी थी। प्रथम चरण में करीब 06 लाख रुपये का सामाग्री कैटीन में उपलब्ध है। कैंटीन में कास्मेटिक सामान से लेकर घरेलू उपयोग का सामान उपलब्ध होगा। इस कैंटीन में हर प्रकार का राशन और दैनिक जरूरतो का सामान बाजार से कम कीमत पर मिलेगा। कैंटीन का संचालन पुलिस वेलफेयर सोसायटी के जरिए किया जाएगा।

एडीजी  विजय कटारिया ने कहा कि पुलिस कर्मियों का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। पुलिस लाइन में केंद्रीय कैंटीन खुलने के बाद पुलिस कर्मियों की रोजमर्रा की जरूरतें तो पूरी ही होंगी इसके अलावा उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा। इससे पुलिस वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

एडीजी श्री कटारिया ने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से चर्चा कर संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजे साथ ही श्री कटारिया ने पुलिस कर्मियो से अपना सैलरी खाता कल्याण शाखा, पीएचक्यू भोपाल से अनुबंधित(एमओयू) एसबीआई बैंक ऑफ बडौदा,एक्सिस बैंक, एचडीएफसी में से किसी एक बैंक में खोलने हेतु प्रोत्साहित किया जिससे पुलिस कर्मियों को बीमा एवं दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके ।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि पुलिस लाईन में जल्द ही सामुदायिक भवन के निर्माण किये जाने हेतु प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया है । उद्घाटन के बाद पुलिस लाईन में एडीजी कलेक्टर उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कटनी श्री सुनील कुमार जैन एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । बाद एडीजी श्री कटारिया पुलिस लाईन का पैदल भ्रमण करते हुये पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया एवं पेट्रोल भराने आये आम जनों से वर्तालाप कर गुणवत्ता एवं माप की जानकारी ली ।

पुलिस कैंटीन के शुभारंभ के दौरान एसडीओपी स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी, डीएसपी (मुख्यालय) सुश्री शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी,टीआई माधवनगर विजय विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp