Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Karan Mehra Vs Nisha Rawal: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप पर निशा रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह ड्रामा बंद करें

Karan Mehra Vs Nisha Rawal: जाना-मानी टीवी अभिनेत्री निशा रावल बीते कई समय से लगातार चर्चा में हैं। एक समय इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक निशा रावल और करण मेहरा अब अपने विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

कभी अपने शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर करण और निशा के रिश्ते में अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। सबसे पहले निशा रावल ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, करण ने भी पलटवार करते हुए पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।

खुद पर लगे इस आरोप पर अब पहली बार निशा ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद पर लगे आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कृपया इसे बंद करें। यह एक ड्रामा और एक मीडिया ट्रायल बन रहा है।

इसलिए इसे सभ्य तरीके से करें। मैं इन सब चीजों से असुरक्षित महसूस कर रही हूं। ये सब बंद कीजिए। मैं अपने बच्चों और मेरे लिए डरी हुई हूं। क्या होगा अगर भविष्य में मेरा बच्चा ये वीडियो देख या मैं उसके साथ घर से बाहर निकलूं और कोई उसके सामने कुछ कह दे?

इस दौरान ने करण मेहरा पर सिंपैथी कार्ड खेलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने करण से गुजारिश की कि, उन्हें उनकी जिंदगी जीने दें। निशा ने कहा कि, “ मैं सिंपैथी कार्ड नहीं खेल रही हूं।

असल में करण है जो यह खेल, खेल रहा है। मैं एक अच्छे और स्वस्थ माहौल में अपने बच्चे की परवरिश करना चाहती हूं। अगर इसमें करण मेहरा मेरा योगदान नहीं दे सकते हैं तो कृपया वह पीछे हट जाएं और मुझे मेरी जिंदगी जीने दें।”

इस दौरान निशा ने करण के आरोपों पर गवाही देने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि “मैं इन लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहती।मुझे लगता है कि उन्हें अपने काम पर फोकस करना चाहिए। ये लोग इसे नाटकीय रूप से चित्रित कर रहे हैं। आप दोस्ती निभा रहे हैं?

मैं जो भी कर रही हूं, अपने बच्चे के लिए कर रही हूं। अगर करण कुछ करना चाहता है, तो एक उचित कानूनी प्रक्रिया है।” बता दें कि कि निशा और करण ने साल 2012 में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा कविश भी है, जो हाल में ही पांच साल का हुआ है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp