HOMEJOBSMADHYAPRADESH

JOB in MP Police मध्य प्रदेश पुलिस में जल्द होगी 5 हजार भर्तियां

JOB in MP Police मध्य प्रदेश पुलिस में जल्द होगी 5 हजार भर्तियां

MP Police Job मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में जॉब Job करने वाले युवाओं का सपना जल्द साकार हो सकता है। पुलिस में 5000 भर्तियां की जाएंगी। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्दी ही 5000 वैकेंसी ओपन करेगा। इस बार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड PEB भोपाल को जॉब नोटिफिकेशन जारी करने का काम भी नहीं दिया जाएगा। रिक्रूटमेंट की समस्त औपचारिकता पुलिस हेडक्वार्टर PHQ द्वारा संचालित किया जाएगा।

फार्मूला 50-50 लागू किया जाएगा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि इस बार मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फार्मूला 50-50 लागू किया जाएगा यानी सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा। दोनों परीक्षाओं में 50-50 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें एमपी गवर्नमेंट पुलिस कांस्टेबल के लिए रिक्रूट कर लिया जाएगा।

वार्षिक फिटनेस टेस्ट होगा

पुलिस हेडक्वार्टर के सूत्रों का कहना है कि इस साल से सभी पुलिस कर्मचारियों का वार्षिक फिटनेस टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके आधार पर उनकी फील्ड पोस्टिंग का निर्धारण किया जाएगा। जो पुलिस कर्मचारी फिजिकली फिट नहीं होंगे उन्हें हेडक्वार्टर में, बैक-ऑफिस में अटैच किया जाएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ कर्मचारियों को कंट्रोल रूम और कम्युनिकेशन का काम दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Back to top button