Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEJOBS

Job Alert: Sarkari Naukri Updates: केंद्र और राज्य सरकार के इन विभागों में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Job Alert Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ( NHM) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती लैब टेक्नीशियन , सीनियर लैब टेक्नीशियन  सहित कई पदों के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 2980 है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर विजिट करें।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रिक्त पदों की संख्या 641 है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है। आयु सीमा 18 साल से 30 साल तक है। आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आवेदक के पास कम से कम 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए iari.res.in पर विजिट करें।

LIVE UPDATES
9:54 (IST) 20 Dec 2021
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: CISF Head Constable Recruitment 2022: CISF में निकली भर्ती

सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 249 है, जिसके लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

9:13 (IST) 20 Dec 2021
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: Railway Recruitment 2021: क्या है आवेदन शुल्क

कैंडीडेट्स को इन पदों पर भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

8:39 (IST) 20 Dec 2021
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: Railway Recruitment 2021: क्या है आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट की अधिकतम आयु 42 साल है। रिजर्व कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना एक जनवरी 2022 से होगी।

7:49 (IST) 20 Dec 2021
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: Railway Recruitment 2021: रिक्त पदों में किसके लिए कितने पद

रेलवे की ये भर्ती जनरल डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जामिनेशन के जरिए होगी। रिक्त पदों में अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 277 पद, एससी के लिए 126 पद, एसटी के लिए 30 पद, ओबीसी के लिए 87 पद हैं।

7:03 (IST) 20 Dec 2021
jobs Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: Railway Recruitment 2021: रेलवे में भर्ती का बड़ा मौका

रेलवे में भर्ती की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER)में गुड्स गार्ड के पदों पर वैकेंसी है। रिक्त पदों की संख्या 520 है और आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार ser.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

6:39 (IST) 20 Dec 2021
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: ESIC Delhi Recruitment 2021 Notification: कितनी मिलेगी सैलरी

उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी। भर्ती की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। कैंडीडेट की आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

जॉब अलर्ट के लिए लिंक Job Alert पर क्लिक करें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp