Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

JANSHATABDI Bhopal to Jabalpur जबलपुर पहुंचने पर क्यों होगा जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों का स्वागत, जानिए

JANSHATABDI Bhopal to Jabalpur यह कोई नई ट्रेन नहीं जिसका स्वागत किया जाए या जिसके यात्रियों का अभिनंदन किया जाए फिर आखिर ऐसा क्या है जो भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का जबलपुर पहुंचने पर अब से कुछ देर बाद स्वागत होगा। हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों हो रहा।
दरअसल रेलवे द्वारा आज विस्‍टाडोम टूरिस्ट कोच के साथ पहली बार जबलपुर पहुँचने पर इस कोच और इस पर सवार होकर जबलपुर आने वाले यात्रियों का मुख्य रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जायेगा। जेएटीसीसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सिंह के अनुसार जबलपुर पहुँचने से पहले विस्टाडोम टूरिस्ट कोच के यात्रियों का होशंगाबाद, इटारसी, करेली जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन पर भी स्वागत हुआ।

ये हैं इसके कोच में खूबियां विस्टाडोम

बड़े ग्लास की खिड़कियों, ग्लास रूफ टॉप, एलईडी डिस्प्ले, रोटेटिंग सीट, स्नैक्स टेबल, पुशबैक कुर्सी, बायो टॉयलेट, ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम, पब्लिक एड्रेस कम पैसेंजर इन्फर्मेशन सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सीसीटीव्ही निगरानी तथा टूरिस्ट लाउंज जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस टूरिस्ट कोच के साथ जनशताब्दी एक्स्प्रेस रात 10.55 बजे जबलपुर पहुँचेगी ।

विधायक अशोक रोहाणी करेंगे स्वागत

रेलवे स्टेशन पर विस्टाडोम टूरिस्ट कोच और इससे जबलपुर पहुँचने वाले यात्रियों का स्वागत विधायक श्री अशोक रोहाणी करेंगे। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम तथा जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) द्वारा रेलवे के सहयोग से आयोजित स्वागत के इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पश्चिम मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp