Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Jabalpur तीन साल आदिवासी बालिका से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

Jabalpur तीन साल आदिवासी बालिका से दरिंदगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। आरोपित भी आदिवासी है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार खेत में बनी टपरिया में रहता है। मंगलवार 21 मार्च रात सभी ने खाना खाया और सो गए। देर रात वहां आरोपित पहुंचा। उसने माता-पिता के पास सो रही तीन वर्षीय बालिका का मुंह दबाया और उसे लगभग दो सौ मीटर दूर ले गया। जहां आरोपित ने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया।

वहीं रात लगभग तीन बजे बालिका की मां की नींद खुली, तो बालिका को गायब देख वह हड़बड़ा गई। पूरा परिवार जाग गया और बालिका की तलाश में जुट गया। जिसके बाद बालिका गन्ने के खेत में डरी सहमी मिली।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान घटना स्थल पर एक चप्पल मिली, वहीं कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गए। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया और जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। पुलिस ने शनिवार को उसे घटना स्थल भी ले जाकर जांच की।