Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

irctc tour jyotirlinga गर्मी की छुट्टियों के लिए IRCTC Tour Package, करें प्रमुख ज्योतिर्लिंग दर्शन

IRCTC tour jyotirlinga । IRCTC समय-समय पर कई टूर पैकेज लॉन्च करता है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान अधिकांश लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। यदि आप भी इस समय सैर के लिए जाना चाह रहे हैं तो कम बजट में धार्मिक यात्रा के साथ अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं। IRCTC ने पूर्वी भारत के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पहली बार ट्रेन से 6 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है।

IRCTC ने ‘देखो भारत देखो’ अभियान के तहत ‘भारत गौरव’ नाम से ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन का लाभ बिहार और पूर्वी भारत ज्यादा उठा सकता सकते हैं क्योंकि उन्हें को ध्यान में रखकर यह पूरा टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज के तहत इन धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे –

  • श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन
  • – ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, खंडवा
  • – नागेश्वर ज्योतिर्लिंग खंडवा
  • – द्वारकाधीश मंदिर, द्वारिका
  • – त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक
  • – सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  • – शिरडी के साईं बाबा

11 रात और 12 दिन का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह टूर 12 दिन और 11 रात के लिए होगा। ट्रेन की यात्रा के अलावा बस यात्रा, होटल से लेकर नाश्ते -खाने का पूरा इंतजाम भी शामिल है।

जानें क्या है टूर पैकेज की कीमत

IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्री 3 अलग-अलग श्रेणियों में बुकिंग करा सकते हैं। यात्री 20060 रुपए प्रति व्यक्ति की बजट श्रेणी, 31800 रुपए में स्टैंडर्ड और 41600 रुपए में कम्फर्ट क्लास की बुकिंग करा सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंदर कुमार ने जानकारी दी है कि 20 मई को इस ट्रेन का परिचालन कोलकाता से शुरू होगा, जो कियूल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, आरा बक्सर के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों से होते हुए अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों और धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी। 11 रात और 12 दिन की अपनी यात्रा के साथ ये ट्रेन वापसी में सभी यात्रियों को कोलकाता में छोड़ेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp