Monday, November 2, 2026
Latest:
जरा हट केराष्ट्रीय

IPS Bharti Arora महिला आईपीएस ने लिया रिटायरमेंट, भगवा पहन कर अब कृष्ण की नगरी में भक्ति करेंगी

IPS Bharti Arora Retirement : भारती अरोड़ा ने भी कहा है कि वह वीआरएस श्रीकृष्ण की भक्ति में लीने होने के लिए लिया है. भारती बीते 10 साल से वीआरएस लेने का मन बना रही थी. अरोड़ा सही वक्त का इंतजार कर रही थी. इस बार भारती ने दूसरी बार वीआरएस के लिए आवेदन किया था. पहले वह जुलाई में डीजीपी को पत्र लिख कर वीआरएस लेने की मांग की थी, तब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भारती के फाइल पर टिप्पणी लिख कर सीएम खट्टर को भेजा था.

अंबाला रेंज में तैनात आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा (IG Bharti Arora) का मंगलवार को नौकरी को आखिरी दिन था. इस दौरान वो भगवा वेशभूषा में अपने दफ्तर पहुंची. अब वृंदावन में भक्तिमार्ग पर चलने वाली भारती अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा (Haryana) में आने के बाद ही उनके जीवन में हरि का आना हुआ, एक दिव्य संत के माध्यम से इसकी लो जगी. इस क्रम में उन्होंने संत कबीरदास जी और कईं संतों की वाणी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेम पियाला जो पिए, सिस दक्षिणा देय /लोभी शीश न दे सके, नाम प्रेम का लेय. भारती अरोड़ा ने कहा कि वो 1 दिसंबर को सीधा वृंदावन जाएंगी.

दस साल की नौकरी और डीजीपी पद तक जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत सारे अफसर, डीजीपी उन्होंने देखे हैं लेकिन किसी तुच्छ चीज के पीछे भागना व उसको ही असल सुख समझने की गलती हमें नहीं करनी चाहिए. क्योंकि नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम आधार.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp