Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IPL 2022 Result: गुजरात की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली को 14 रन से हराया

GT vs DC IPL 2022 Result: शुभमन गिल की 84 रन की पारी और लॉकी फर्ग्यूसन की चार विकेट की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की। 172 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाजी स्पेल की पहली ही गेंद पर टिम सेफर्ट को आउट कर दिया। चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन को आक्रमण में लाया गया और कीवी पेसर ने पृथ्वी शॉ को 10 रन और मनदीप सिंह को 18 रन पर आउट कर दिल्ली का स्कोर 34/3 हो गया।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने ललित यादव के साथ मिलकर सातवें ओवर में टीम के स्कोर को 50 रन पर पहुंचाया। पंत-यादव की जोड़ी ने महज 34 गेंदों में पचास रन की साझेदारी की। हालांकि दोनों की साझेदारी लंबी नहीं चली। ललित यादव 25 रन पर रन आउट होकर दिल्ली को 95/4 पर छोड़ गए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp