Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Road Accident सड़क हादसे में न्यायाधीश ऋषि तिवारी का निधन

Road Accident News: छतरपुर बड़ामलहरा के प्रथम श्रेणी न्यायालय से लौट रहे न्यायाधीश ऋषि तिवारी का सड़क हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना में एक अन्य न्यायाधीश आशीष मथौरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

बड़ामलहरा के प्रथम श्रेणी न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश ऋषि तिवारी और आशीष मथौरिया शनिवार की शाम कोर्ट बड़ामलहरा से अपनी स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 32 सी 1375 से वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। उनकी कार अभी सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मातगुंवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौका के पास पहुंची थी कि ईंटों को लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ग्राम चौका के ग्रामीणों की सूचना पर मातगुंवा थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार में घायलावस्था में पड़े दोनों न्यायाधीशों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

इधर घटना की खबर मिलते ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश ह्देश श्रीवास्तव, डीआइजी विवेकराज सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित अनेक न्यायाधीश जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान न्यायाधीश ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य न्यायाधीश आशीष मथौरिया को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत काे देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp