Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Meteorite Fall मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने देखी उल्कापिंड की बारिश

Meteorite Fall । मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु चमक रही थी। इंदौर, धार, खंडवा सहित अन्य इलाकों में लोगों ने इसे नीचे गिरते हुए देखा, इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए। वीडियो तुरंत ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए और अलग-अलग जगहों से इसके देखे जाने की बात सामने आने लगी। इंटरनेट मीडिया पर चल रहे मैसेज में इसके धार और खंडवा में गिरने की बात चल रही थी।

शुक्रवार देर 8 बजे शहरवासियों ने आसमान में जलता हुआ उल्कापिंड देखा। इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को एक प्रत्यदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक उन्हें मिली सूचना के मुताबिक खंडवा में उल्कापिंड गिरने की घटना सामने आई है। उल्कापिंड पुच्छल तारे के रूप में होते है। ये जब गिरते हैं तो इनकी चमक इतनी ज्यादा होती है कि 200 से 300 किलोमीटर के दायरे के लोग भी आसमान में इसे देखा जा सकता है। छोटे-छोटे उल्कापिंड की उम्र 100 साल या उसके आसपास होती है। ये सौर मंडल में चक्कर लगाते हुए किसी भी ग्रह के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp