Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IPL 2021: DC ने SRH को 8 विकेट से हराया

IPL 2021, DC vs SRH : आईपीएल 2021 के 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) को 8 विकेट से हरा दिया है। 20 ओवरों में 135 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने ये लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया। वैसे दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी जम नहीं पाई, और पृथ्वी शॉ सिर्फ 11 रनों पर आउट हो गये। लेकिन उसके बाद शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। शिखर धवन 37 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद उतरे कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 17.5 ओवरों में 139 रन बना कर जीत हासिल की। श्रेयस 47 रनों पर और ऋषभ 35 रनों पर नाबाद रहे।

इससे पहले दुबई में हो रहे इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर बिना खाता खोले वापस पैवेलियन लौट गये। ऋद्धिमान साहा और कप्तान विलिम्सन ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों में से कोई 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। मनीष पांडे भी कुछ खास नहीं कर पाये और सिर्फ 17 रन बना पाये। हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा 28 रन अब्दुल समद ने बनाये। राशिद खान ने भी 22 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि अनरिख नॉर्खिया और अक्षर पटेल ने 2 -2 विकेट लिए।

इस सीजन में पिछले हाफ में दिल्ली ने हैदराबाद को सुपरओवर में हराया था। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो दिल्ली दूसरे नंबर पर है, जबकि हैदराबाद आखिरी पायदान पर। ऐसे में उनके लिए आगे की राह आसान नहीं लग रही है। पुराने क्रिकेट खिलाड़ी भी कुछ ऐसा ही कह रहे हैं।

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अनरिख नॉर्खिया, आवेश खान

सनराइज़र्स हैदराबाद : प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद ख़ान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp