HOME

चंडीगढ़: गर्ल्स PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियां जिंदा जली

चंडीगढ़: गर्ल्स PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियां जिंदा जली


चंडीगढ़ (Chandigarh) शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हाे गया। शहर के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी(Paying guest)  में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button