Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Instantiated: डरा दाऊद का साथी, बोतल में मच्छरों को भरकर पहुंचा कोर्ट, कहा- ‘बचा लो’

मुंबई की एक अदालत में अजब-गजब मामला आया। अंडरवर्ल्ड डाउन दाऊद इब्राहिम की गैंग का साथी गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला कोर्ट में मरे हुए मच्छरों से भरी बोतल लेकर पहुंच गया। उसने कोर्ट में बोतल दिखाते हुए कहा कि जेल के अंदर मच्छरों ने परेशान कर दिया है। इसलिए उसे एक मच्छरदानी दी जाए। हालांकि, कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया।

बता दें, एजाज लकड़ावाला केा जनवरी, 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून व अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। 2020 से ही एजाज नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।

मच्छरदानी के लिए दायर की थी याचिका

हाल ही में एजाज ने कोर्ट में याचिका दायर कर मच्छरदानी की मांग की थी। उसने कहा था कि जब उसे जेल भेजा गया था तो शुरुआत में मच्छरदानी दी गई थी, लेकिन बाद में उसे ले लिया गया। गुरुवार को कोर्ट में वह मच्छरों से भरी बोतल लेकर पहुंच गया और कहा कि हर रोज कैदियों को इस समस्या से जूझना पड़ता है।

सुरक्षा कारणों से वापस ली गई मच्छरदानी

बता दें, सुरक्षा कारणों से जेल प्रशासन ने एजाज से मच्छरदानी वापस ले ली थी। उसकी याचिका का भी अधिकारियों द्वारा विरोध किया गया। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ओडोमोस और अन्य मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। बता दें, लकड़ावाला के अलावा, तलोजा जेल के कई कैदियों ने भी इसी तरह के आवेदन दायर किए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp