Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Independence Day 2023 in MP मध्यप्रदेश में पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल होंगी

Independence Day 2023 in MP:  मध्‍य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। परेड में 18 टुकड़ियां शामिल होंगी। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हो रही है।

डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी सोनाक्षी होंगी परेड कमांडर

स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। वह 2020 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। अभी इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर हैं। वह मुख्यमंत्री और डीजीपी को परेड की सलामी देंगी। सहायक परेड कमांडर डीएसपी राहुल सैय्याम होंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक एएसपी आदित्य मिश्रा, उप निरीक्षक रामपदम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक एडीजी आशुतोष राय, एडीजी/ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं इंदौर के निरीक्षक अशोक कुमार रघुवंशी को दिया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एआइजी मलय जैन, एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, डीआइजी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्वालियर (अजाक) पंकज कुमार पांडे, भोपाल पुलिस अधीक्षक (एटीएस) प्रणय नागवंशी, ग्वालियर एसपी (लोकायुक्त) रामेश्वर सिंह यादव, डीजीपी के स्टाफ आफिसर (एएसपी) संदेश जैन, उज्जैन डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक डीपी सक्सेना, इंदौर के आरक्षक मोहनलाल, छिंदवाड़ा के प्रधान आरक्षक केशव राव इंगले, ग्वालियर के प्रधान आरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, उज्जैन के प्रधान आरक्षक राम रतन नादेड़, सागर के आरक्षक रमेश जोशी और उज्जैन के डीएसपी सुनील कुमार तालान को दिया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp