Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IND VS WI T20 वनडे के बाद टी-20 में भी क्लीन स्वीप:ICC टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा भारत

IND VS WI T20 टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 17 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। वेस्टइंडीज के सामने 185 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम में 167/9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। निकोलस पूरन (61) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से हर्षल पटेल और शार्दूल ठाकुर ने 3-3 विकेट चटकाए। रोहित ब्रिगेड ने इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज के भी सभी मुकाबले जीते थे।

ईशान किशन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। टीम इंडिया को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। जेसन होल्डर ने गायकवाड़ को 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा। हेडन वाल्श (जूनियर) ने उन्हें 25 रन पर आउट किया। 10 वें ओवर में टीम को तीसरा झटका रस्टन चेज ने दिया। ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के तौर पर चौथे झटका लगा। वह 7 रन बनाकर डोमिनिक ड्रेक्स की गेंद पर आउट हुए।

तेज गेंदबाज आवेश खान इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले टीम ने वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम का क्लीन स्वीप किया था। अब उसकी नजर टी-20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम की बात करें तो टीम के लिए दौरा काफी खराब रहा है। एक मैच में अभी तक टीम को जीत नहीं मिली है। ऐसे में टीम यह मैच जीतकर दौरे को खत्म करना चाहेगी। पिछले मैच में निकोलस पूरन और रोवमैन पावेल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे थे

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp