Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IND vs PAK T20 Playing 11: आज महामुकाबला: भारत से शमी तो पाकिस्तान में फखर के खेलने पर संदेह,

IND vs PAK T20 Playing 11 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मैच आज रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इसी मुकाबले के साथ दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत कर रही हैं। पिछले टी20 विश्व कप में भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से हारी थी। हालांकि, तब से लेकर अब तक भारत की टीम काफी बदल चुकी है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन के खेलने पर संदेह है। वहीं, पाकिस्तान के लिए फखर जमान इस मैच से बाहर रह सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं।

भारत का बल्लेबाजी क्रम तय
भारत का बल्लेबाजी क्रम पहले से ही तय हो चुका है। इसमें बदलाव की गुंजाइश न के बराबर है। रोहित-राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। तीसरे नंबर पर विराट और मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करेंगे। मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक पर होगी। कार्तिक की जगह पंत को मौका मिलने की संभावना कम है। हालांकि, भारत के इस बल्लेबाजी क्रम में कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है, लेकिन इसमें बदलाव होने की संभावना कम है।

अश्विन-शमी का खेलना तय नहीं
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी गेंदबाजी तय करने के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी। अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय है, लेकिन अश्विन की जगह युजवेन्द्र चहल को मौका दिया जा सकता है। चहल लेग स्पिनर हैं और कलाई के स्पिनर टी20 में मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। वहीं, हर्षल पटेल की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है। शमी ने फिट होने के बाद अभ्यास मैच में सिर्फ एक ओवर किया है। इसी में उन्होंने कमाल किया था, लेकिन उनकी जगह हर्षल को मौका दिया जा सकता है, जो लगातार खेल रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp