Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

आंदोलन के द्वितीय चरण में 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संभागायुक्त को सौपा

कटनी। आज मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय शाखा जबलपुर द्वारा संघ के प्रांतीय आवाहन पर द्वितीय चरण का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जबलपुर संभागायुक्त महोदय को संघ के प्रदेश महामंत्री अजय दुबे जी के नेतृत्व में सौपा गया, जिसमें संभागीय मुख्यालय जबलपुर सहित संभाग के सभी 09 जिलों एवं प्रकोष्ठ के साथियों ने उपस्थित होकर अपनी जायज मांगों जैसे रिक्त पदों पर नियमित भरती, ग्रेड पे 1300 के स्थान पर 1800 करने, स्वशासी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ 01/01/2016 से देने, कार्यभारित कर्मियों को नियमित करे 300 दिन अवकाश नगदी करण करने, स्थाई कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति देने, अंशकालिक को स्थाई करने, आउटसोर्स प्रथा समाप्त कर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, स्थाई कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, अंशकालिक को स्थाई कर्मी बनाने, आशा, उषा, सहायिका, रसोईया, कोटवार को सम्मानजनक वेतन समय पर देने एवं नियमितीकरन करने जैसी 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शीघ्र निराकरण हेतु आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर संघ के उप प्रान्ताध्यक्ष बिरजू जाटव, अजय गौतम, प्रांतीय सचिव सहदेव रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल एवं संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे, पूर्णेश उइके प्रकाश सिंह चंदेल, मिश्रीलाल यादव, नारायण पटेल, नरेश कुलस्ते, वैद्यनाथ अय्यर रवीन्द्र राय संदीप उइके, किशोर सांवले, ओमप्रकाश पनगरहा, सुरेश बाल्मिक, संजय रजक, प्रेम नारायण ठाकुर, शंकर वानखेडे, मिही लाल धुर्वे, धर्मेंद्र राज, , निलेश पौराणिक, दीपक सावनेरे, मनोज श्रीवास अजीमुद्दीन शाह बाबूलाल अहिरवार प्रमोद कुमार, सोहन धुर्वे, हबीब खान, राजू महतो, मोहित वर्मा अनिल समुद्रे, राजू बरऊ, लखन यादव, सतनामी, आकाश सिंह ठाकुर, पवन झरिया, रोहित बैन, सोनू कश्यप, रामू सोनी, शिवनारायण साहू, तीरथ प्रसाद, चतुर प्रसाद एवं भारी संख्या में कटनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना, जबलपुर के साथी उपस्थित रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp