Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

विश्व विकलांग दिवस आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा संदीपनी सी एम राइज विद्यालय में लगाया गया विधिक साक्षरता शिविर

कटनी।  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एंव माननीय जितेन्द्र कुमार शर्मा ,प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश / अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव  न्यायधीश सुमित शर्मा व्यवहार वरिष्ठ खंड महोदय जी एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन के मार्गदर्शन मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे विश्व विकलांग दिवस आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक समारोह मे विधिक साक्षरता शिविर लगाया कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार जिला शिक्षा केंद्र समन्वयक मिडिल व हाईस्कूल प्रभारी जितेन्द्र दुबे के कुशल दिशा में आयोजित कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथ्य अपर कलेक्टर एंव सी एम राइज विद्यालय प्राचार्य शंकर पांडेय सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन पौधा देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे यह होनहार छात्र-छात्राए दिव्यांग नही है यह सक्षम और समर्थवान बच्चे है यह सबकुछ कर सकते है..बस सही मार्ग प्रशस्त करने वाले गुरूदेव का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त हो।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से बढ़चढ़कर बच्चो ने हिस्सा लेकर अपनी कला और कविता पाठ कर सभी सम्मानित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया उक्त आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए और सभी छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्यों की प्रस्तुति दी उक्त आयोजित कार्यक्रम मे सभी बच्चो को सम्मान प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित कर उनका हौसलाअफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामनाये ईश्वर से की।कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय शिक्षिका श्रीमति निधि चौहान ने किया बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मंडल की अहम योगदान शासकीय शिक्षिका सायरा बानो,सुषमा मिश्रा,डाॅ सचिन सहित अन्य सम्मानित शिक्षिकों और बच्चों के अभिभावकों की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp