FoodsHealthज्ञान

Immunity Booster: कोरोना काल में जरूर खाएं सूजी का हलवा

Immunity Booster: कोरोना काल में जरूर खाएं सूजी का हलवा

नई दिल्ली Immunity Booster। जब से कोरोना महामारी आई है, डॉक्टर और स्वास्थ्य वैज्ञानिक लगातार लोगों को शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस ऐसे लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, जिनकी इम्युनिटी बेहद कमजोर है। ऐसे लोगों में कोविड-19 महामारी के लक्षण भी ज्यादा देखने को मिलते हैं और मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे में डायटिशियन भी घर में रखी हुई कुछ ऐसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिनसे तेजी से इम्युनिटी बढ़ती है। ऐसी ही चीजों में शामिल है सूजी का हलवा।

हम सभी ने जीवन में कभी न कभी सूजी का हलवा जरूर खाया है। सूजी का हलवा बेहद स्वादिष्ट डेजर्ट है। भारतीय घरों में आमतौर पर पूजा के मौके पर इसे प्रसाद के रूप में जरूर बनाया जाता है। इसे सूजी (रवा) से तैयार किया जाता है। सूजी का हलवा स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होता है। कई नामी न्यूट्रियनिस्ट भी सूजी का हलवा सलाह देते हैं। दरअसल ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है और इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हाल ही बॉलिवुड की स्टार न्यूट्रियनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि अक्सर घरों में बीमार व्यक्ति को ठीक करने के लिए एक व्यंजन खिलाया जाता है और वो है सूजी का हलवा। सूजी का हवाल शरीर को मजबूती देता है।

 

लोहे की कढ़ाही में बनाएं तो ज्यादा फायदेमंद

न्यूट्रियनिस्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक सूजी का हलवा यदि लोहे की कढ़ाही में बनाया जाता है तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे घी, दूध, चीनी, केसर और सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है। इसे खाने से भूख बढ़ती है और मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने आगे बताया है कि शायद यही कारण है कि हर पूजा में प्रसाद के लिए सूजी का हलवा जरूर तैयार होता है। दरअसल ये एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है, जो हमें प्रसाद के रूप में मिलता है।

Show More

Related Articles

Back to top button