Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

IMD Rainfall Alert मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिम मध्यप्रदेश में बना दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में एक निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश हुई है। वहीं प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। आईएमडी के अनुसार 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में बरसात की गतिविधि में तेजी आएगी।

देश में बने मौसमी सिस्टम पर एक नजर

स्काईमेट वेदर के अनुसार पश्चिमी मप्र में 24.8 उत्तर अक्षांश और 77.3 देशांतर के पास गुना के पास है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा। पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ जैसलमेटर, कोटा, पश्चिमी मध्यप्रदेश, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, चांदबली और फिर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर जा रही है। वहीं दक्षिण गुजरात से महाराष्ट्र तट तक समुद्र के औसत स्तर पर अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।

इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बारिश संभव है। 16-17 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मप्र में 18 से 20 अगस्त के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। ओडिशा में 19-20 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 20 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है। 19 और 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में गरज के साथ छिटपुट वर्षा दर्ज होने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

यहां तेज हवाएं चलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp