Honey Trap वाला Sex Racket चलाकर लोगों को अपना शिकार बनाता था गिरोह, युवतियां भी पकड़ी गईं

image-28-8-1024x576

Honey Trap वाला Sex Racket चलाकर लोगों को अपना शिकार बनाता था एक गिरोह इसमें युवतियां भी पकड़ी गईं. ये लोगों को सेक्स के लिए बुलाकर उनका अश्लील वीडियो बना लेते और फिर मारपीट कर उनसे पैसे वसूलते थे. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं. मामला यूपी के रामपुर का है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवापुरम कॉलोनी निवासी दीपक कश्यप, हाईडिल कॉलोनी निवासी राहुल, कृष्णा विहार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दीपक यादव और दो महिलाएं शामिल हैं. रामपुर और बरेली के सहित आसपास के जनपदों के कई लोग इस गैंग के शिकार बने हैं.

यह गैंग सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पुष्प ग्रीन कॉलोनी में किराए पर एक मकान ले रखा था. इस गैंग में शामिल लोग फोनकर रईसजादों को बुलाते थे. यहां लड़कियों के साथ अनैतिक कार्य किया जाता था. गैंग में शामिल लोग इसका वीडियो बना लेते थे और बाद में ब्लैकमेल करते थे. इस गैंग के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा. मौके से पुलिस दो महिलाओं सहित 5 लोगों को दबोच लिया. 6 लोग फरार हो गए. गिरफ्तार अभियुक्त रामपुर, मुरादाबाद, बरेली से हैं.

You may have missed