HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

Heat Wave in India 50 डिग्री को भी पार कर सकता है पारा ?

Heat Wave in India 50 डिग्री को भी पार कर सकता है पारा ?

Heat Wave in India: देश मे गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह इतिहास में सबसे भीषण गर्मी होगी।

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रहीहै । मौसम के आंकड़े दर्ज करने के 122 साल के इतिहास में अप्रैल सबसे गर्म महीना रहा है। मई के लिए तापमान और बारिश से जुड़े पूर्वानुमान जारी करते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में मई के महीने में रात में भी गर्मी महसूस होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस साल अप्रैल पिछले 122 वषोर् में सबसे अधिक गर्म रहा, जहां औसत अधिकतम तापमान क्रमशः 35.9 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। महापात्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों को मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का सामना करना होगा। इस सवाल पर कि क्या पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है, महापात्रा ने कहा कि वे पूर्वानुमान नहीं कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हो भी सकता है। बांदा में शनिवार को तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो देश में सर्वाधिक रहा।

Show More

Related Articles

Back to top button