Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOME

HC से RJD को झटका, नीतीश सरकार के खिलाफ खारिज हुई याचिका

HC से RJD को झटका, नीतीश सरकार के खिलाफ खारिज हुई याचिका

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सोमवार राहत भरा रहा। दरअसल पटना हाईकोर्ट ने आज नवनियुक्त एनडीए सरकार के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। जेडीयू की पूर्व सहयोगी आरजेडी ने ही यह याचिका दायर की थी। भाजपा के समर्थन से बनी नीतीश सरकार ने 27 जुलाई को शपथ ग्रहण किया था। आरजेडी इस बात का लगातार विरोध कर रही है। सरकार के गठन के खिलाफ कोर्ट में पहली याचिका बड़हरा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक सरोज यादव और अन्य ने दायर की थी जबकि दूसरी याचिका नौबतपुर के समाजवादी नेता जितेन्द्र कुमार ने दायर की थी।

याचिकाकर्ता ने राज्यपाल के फैसले पर हैरानी जाहिर करते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा विधायक आरजेडी के होने के कारण पहले आरजेडी को सरकार बनाने का न्यौता दिया जाना चाहिए था, लेकिन नियमों को दरकिनार कर नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया। सरकार के गठन के खिलाफ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने भी कोर्ट में जाने की बात कही थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *