News24you

News you are looking for

SBI ने बचत खातों पर घटाई ब्याज दरें, आज से हुई लागू

SBI ने बचत खातों पर घटाई ब्याज दरें, आज से हुई लागूनई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाता धारकों के सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरों में कटौती की है। खबरों के अनुसार बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में 0.5 प्रतिशत की कटौती कर दी है और नई दरें आज से ही लागू होंगी।
अब तक बैंक 1 करोड़ तक की राशि वाले बचत खातों पर 4 प्रतिशत की दर से ब्याज देता था लेकिन कटौती के बाद अब यह इंटरेस्ट रेस 3.5 प्रतिशत रह जाएगी। हालांकि 1 करोड़ से ऊपर के बैलेंस वाले बचत खातों पर ब्याज दरें पहले की तरह यथावत रहेंगी। बता दें कि इससे पहले एफडी और अन्य पर 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुकी है।
एसबीआई ने लागू किया टू-टायर सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट सिस्टम
एसबीआई ने सोमवार (31 जुलाई) से ही टू टायर सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट सिस्टम लागू कर दिया है। इसमें 1 करोड़ से कम बैलेंस होने की सूरत में ब्याज दर को घटाकर 3.5 फीसद कर दिया गया है जो कि पहले 4 फीसद थी। वहीं 1 करोड़ से अधिक बैलेंस होने की सूरत में यह ब्याज दर 4 फीसद ही रहेगी।
बैंक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि मुद्रास्फीति की दर में गिरावट और उच्च वास्तविक ब्याज दरें प्राथमिक विचार हैं जो बचत बैंक जमा पर ब्याज दर में संशोधन की गारंटी देते हैं। इसके अलावा बैंक ने कहा कि उसने अपनी एमसीएलआर और की-लैंडिंग रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी जो कि 1 जनवरी 2017 से लागू है।
एसबीई का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा
ब्याज दरों में कटौती के फैसले लेने के बाद एसबीआई के शेयर्स में उछाल देखने को मिला। दिन के करीब 11.45 बजे बीएसई पर एसबीआई के शेयर्स 3.36 फीसद की बढ़त के साथ 309.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का उच्चतम 310.25 का स्तर और निम्नतम 298.10 का स्तर रहा है। वहीं इसका 52 हफ्तों का उच्चतम 315 का स्तर और निम्नतम 223 का स्तर रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *