News24you

News you are looking for

आदतन अपराधी करन बिहारी हुआ गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित पकड़ा

आदतन अपराधी करन बिहारी हुआ गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित पकड़ा

कटनी। कटनी के थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारी को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई।

बुधवार सुबह 10 बजे माधवनगर पुलिस ने बताया कि दिनाँक 25 मार्च की देर शाम माधवनगर पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी उम्र 33 वर्ष निवासी मानसरोवर कालोनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरूद्ध धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्द किया गया है।

करन बिहारी मानसरोवर कालोनी का रहने वाला है जो लगातार अपराध जगत में सक्रिय है और अभी कल दिनांक 24/03/25 को ही हत्या के प्रयास के मामले में जिला जेल कटनी से रिहा हुआ था और आते ही पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगा जिस पर पुलिस ने फरियादी दीपक मोटवानी की रिपोर्ट पर आरोपी करन बिहारी के विरूद् धारा 296,351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया है और इसी दौरान वह देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जो फिर एक जेल की सलाखो के पीछे पहुँच गया है।