Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज, केंद्रीय मंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद विधायकों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन,अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया, और क्रिकेटर केदार जाधव भी होंगे शामिल

कटनी। कटनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव शुभारंभ से पहले जिले की तीन विधानसभाओं में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल तेज़ हो गया है। आज 25 नवंबर को दोपहर 1 बजे कटनी के दीनदयाल खेल परिसर( फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड)में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा इस खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम रूप में दिखाई देने लगी हैं। इस आयोजन में अंतराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया तथा क्रिकेटर केदार जाधव भी शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री के एल मुरूगन होंगे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह करेंगे। खेल महोत्सव का भव्य आगाज खजुराहो कटनी सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार तथा अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया तथा क्रिकेटर केदार जाधव भी उपस्थित रहेंगे। वहीं विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पाण्डे , सहित श्री अरविंद पटेरिया, श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री प्रहलाद लोधी, श्री राजेश वर्मा , महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, जिलाध्यक्ष गण श्री दीपक टंडन , श्री चन्द्रभान सिंह गौतम, श्री बृजेन्द्र मिश्रा (डब्बू) भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में आज शाम दीनदयाल खेल परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, तथा जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कटनी जिले की कटनी मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद के युवा लगभग 30 हजार युवा जनपद ,तहसील स्तर से होते हुए जिला और अंत में पन्ना में 25 दिसंबर को फाइनल होगा जिसमें प्रतिभागी खेल महोत्सव में प्रतिभागी बनेंगे। महोत्सव के दौरान का कबड्डी, खो–खो, कुश्ती, बालीवाल, रस्साकसी, एथलेटिक, मलखंभ, फुटबॉल सहित अन्य आयोजन किया जाएगा ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी एवं निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने कहा कि कटनी के लिए यह बड़ा गौरव का अवसर है कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ यहां से हो रहा है। उन्होंने कहा कि “यह महोत्सव जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा मंच सिद्ध होगा। हमें सामूहिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है।”
जिले में लगातार बढ़ते उत्साह के बीच अब सभी की निगाहें 25 नवंबर को होने वाले भव्य शुभारंभ पर टिकी हैं, जहां हजारों खिलाड़ियों और नागरिकों की उपस्थिति में यह भव्य आयोजन शुरू होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp