Saturday, October 31, 2026
Latest:
Corona newsHOME

government in action फिर जरूरी होने वाला है मास्क, इन राज्य में पहनना अनिवार्य

government in action: हरियाणा सरकार ने सोमवार को प्रदेश के उन 4 जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी. गुरुग्राम (Gurugram) में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का बयान

अनिल विज ने बताया कि हरियाणा (Haryana) में सोमवार को 234 नए मामले सामने आए, इनमें से 198 गुरुग्राम से जबकि 21 फरीदाबाद से हैं. विज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में संक्रमण के मामले या तो नहीं हैं या फिर बहुत कम हैं. विज ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा (Rajeev Arora) के नेतृत्व में एक टीम को यह अध्ययन करने के लिए कहा गया है कि गुरुग्राम में मामले क्यों बढ़ रहे हैं. हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है.

मास्क नहीं पहनने वालों पर लगाया जाएगा जुर्माना

उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से सटे जिलों में एहतियात के तौर पर हमने मास्क पहनना जरूरी (Mask Compulsory) कर दिया है.’ मंत्री ने कहा कि तत्काल प्रभाव से मास्क पहनना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना (Fine) लगाया जाएगा. विज ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम स्टडी कर रहे हैं कि गुरुग्राम में किन क्षेत्रों में तेजी देखी जा रही है.’ एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ नमूने रोहतक (Rohtak) भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुरुग्राम में किस वेरिएंट से संक्रमण फैल रहा है.

कहां-कहां है मास्क कंपलसरी?

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. विज ने कहा, ‘हम लोग तैयार हैं, हमारे कर्मचारी तैयार हैं, हमारे पास पर्याप्त बिस्तर हैं, उपकरण हैं और ऑक्सीजन (Oxygen) है.’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही उत्तर प्रदेश (UP) ने लखनऊ और एनसीआर के 6 जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसी दौरान हरियाणा सरकार (Haryana Government) का भी फैसला आया है. उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है उनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत शामिल है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp