News24you

News you are looking for

College Exam MP के इस शहर में स्थगित हुईं कालेज की सभी परीक्षाएं

exam cbse

College Exam MP रामनवमी पर हुए दंगों की वजह से खरगोन में इन दिनों कर्फ्यू लगा हुआ है। छात्र-छात्राएं परीक्षा देने केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं प्रभावित हो गई हैं। अब विद्यार्थियों की परेशानी को देखकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं स्थगित कर दी। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ खरगोन शहर में होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ाई हैं।

22 मार्च से 10 मई के बीच बीए, बीकाम, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रम की अंतिम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। 10 अप्रैल को रामनवमी पर खरगोन में यात्रा निकाली गई, जहां यात्रा मार्ग पर एक अन्य समुदाय की तरफ से पत्थराव किया गया। शहर में शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। पहले दो प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय ने आगे बढ़ाएं, लेकिन सप्ताहभर बीतने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई है। अब विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम की सारी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया। सोमवार को विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी। अधिकारियों के मुताबिक खरगोन में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए थे, जहां 510 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। परीक्षा विभाग के उपकुलसचिव विष्णु मिश्रा ने बताया कि सिर्फ खरगोन शहर में होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ाई हैं। शेष प्रश्न पत्र मई में करवाएंगे। इसमें विधि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं भी शामिल हैं