Thursday, November 12, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Google CEO सुंदर पिचाई का PM मोदी के लिए ट्वीट, कहा- आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखना प्रेरणादायक

Google CEO meets PM: गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के के बाद सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया, “आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखना प्रेरणादायक है।

सुंदर पिचाई ने बयान में कहा कि गूगल भारत में छोटे कारोबार और स्टार्टअप को समर्थन दे रहा है। साथ ही साइबर सुरक्षा में भी निवेश कर रहा है। इसके साथ कंपनी शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग से भी जुड़ी है।

हम अपनी मजबूत साझेदारी को जारी रखना चाहते हैं और सभी के लिए ओपन, कनेक्टेड इंटरनेट को आगे बढ़ाने के प्रयासों और भारत की G20 अध्यक्षता का समर्थन करते हैं।” पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन ने प्रगति की रफ्तार कोतेज किया है, जो हम पूरे देश में देख रहे हैं। गूगल के सीईओ का कहना है कि भारत में तकनीकी बदलाव की रफ्तार असाधारण है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें आगे भी बहुत मौके हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे नजदीक से देखकर खुश हैं और अभी से अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।