News24you

News you are looking for

food for crows श्राद्धपक्ष के चलते ब्रिज पर कौओं को भोजन कराने के चक्कर मे लग गया जाम

food for crows श्राद्धपक्ष के चलते ब्रिज पर कौओं को भोजन कराने के चक्कर मे लग गया जाम

food for crows इंदौर में सोमवार को ब्रिज पर लगे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। श्राद्धपक्ष के चलते ब्रिज पर कौओं को भोजन कराने आने वालों ने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। साथ ही तीन पुलिया में जल जमाव के कारण मार्ग बंद होने से हालात और अधिक बिगड़ गए। करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम रहा। करीब आधा किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।

सोमवार को तेज वर्षा के बाद तीन पुलिया में जल जमाव हो गया। इससे यहां से दो और चार पहिया वाहन नहीं निकल पाए। इसके बाद रेलवे ओवर ब्रिज पर वाहनों को दबाव बढ़ गया। अचानक दोनों तरफ से वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ ही देर में यहां जाम लग गया। जल्दबाजी में वाहन आपस में उलझकर रह गए। इससे यहां करीब आधे किमी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। ब्रिज के दोनों तरफ बड़े और छोटे सभी तरह के वाहन जमा हो गए। ब्रिज पर लगे जाम की सूचना मिलते ही सूबेदार देवेंद्र परिहार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।