Begusarai Firing LIVE Updates: बिहार के बेगूसराय में एक के बाद एक 12 लोगों पर फायरिंग की घटना सामने आई। एक शख्स की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हैं। पुलिस को अब तक समझ नहीं आया है कि वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है।
https://twitter.com/NikhilCh_/status/1569697050396356609?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1569697050396356609%7Ctwgr%5E3b80ef052940e938b2fa3c5150f1f63e3e95adfd%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fnational-begusarai-firing-live-updates-2-psycho-shooters-shot-11-people-within-a-radius-of-40-km-1-killed-7809067
लोगों में दहशत है। अमेरिका में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, पर बिहार में ऐसी पहली घटना है, जब दो अपराधी बाइक चलाते हुए करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करता है और इस दौरान रास्ते में आने वाले लोगों को गोलियां मारता जाता है। गोली मारने की पहली घटना शाम करीब 5.15 बजे बछवाड़ा में हुई, जहां बाइक सवार अपराधियों ने गोधना गांव के समीप मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ओरियामा निवासी राजेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी वहां से मुजफ्फरपुर-बेगूसराय एनएच पर आगे बढ़ गए।
पहली घटना के बाद लोगों ने समझा कि आपसी दुश्मनी वगैरह के कारण किसी ने गोली मारी है, पर उसके बाद देर शाम तक हर जगह से इसी तरह की सूचना आने लगी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा, तब इलाके में दहशत फैल गई कि कोई साइको किलर घूम रहा है। दूसरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक के पास हुई, जहां रघुनंदपुर निवासी दीपक कुमार को गोली मारी। तीसरी घटना आधारपुर गांव के पास हुई, जहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले मुसादपुर बाढ़ निवासी मनोज सिंह के पुत्र विशाल सोलंकी को गोली मारी गई। इसके बाद बरौनी थाना के पिपरा मालती चौक पर फायरिंग में पिपरा देवस वार्ड तीन के निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
















