News24you

News you are looking for

Buldozer Action in Bhopal स्कूल बस में मासूम से अश्लील हरकत करने वाले के घर चला बुल्डोजर

Buldozer Action in Bhopal स्कूल बस में मासूम से अश्लील हरकत करने वाले के घर चला बुल्डोजर

Bhopal Buldozer Action in Bhopal राजधानी मे साढ़े 3 साल नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल बस में अश्लील हरकत करने वाले के घर देर शाम बुल्डोजर चल गया।

मासूम से बस चालक द्वारा अश्लीलता का सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने आरोपित बस ड्राइवर के घर तोड़ दिया है। आरोपित बस चालक और बच्चों की देखभाल करने वाली एक महिला को हिरासत में लिया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के साथ आठ सितंबर को स्कूल बस में यह घटना हुई, दोनों आरोपित से पूछताछ कर घटनाक्रम पता किया जा रहा है। स्‍कूल बस में कैमरे लगेे हैं, लेकिन वे बंद थे। इस कारण घटना के फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल सके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में जांच दल गठित किया गया है।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बिलाबोंग स्कूल के ड्राइवर द्वारा साढ़े तीन साल की बच्ची से बस में दुष्कर्म मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के निर्देश दिए है। राज्य मंत्री परमार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कमेटी गठित की गई है।