Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

FD interest Rates hike: SBI और IDBI बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, होगा इतना फायदा

FD Interest Rate, FD interest Rates hike: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपए और उसे अधिक की टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। एसबीआई ने एक साल या दो वर्ष से कम अवधि में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें आज (शुक्रवार) से लागू हो गई हैं।

एसबीआई एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज FD interest Rates hike

7 दिन से 45 दिन तक की एफडी पर 3.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगा। 46 दिन से 179 दिन तक मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन तक की जमा पर 4.25 फीसदी, 211 दिन से एक साल से कम अवधि की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा रहेगा। एक साल से लेकर दो साल से कम अवधि की जमाओं पर ब्याज दर 5.25 फीसदी कर दी गई है। वहीं 2 साल से लेकर 3 वर्ष से कम अवधि की एफडी पर 4.25 फीसदी और 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेता रहेगा

आईडीबीआई बैंक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दर FD interest Rates hike

आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। नई दरें 14 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने 6 महीने, 1 दिन से 270 दिन और 1 साल से 3 वर्ष तक की जमाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अब 7 दिन से 30 दिन तक की जमा पर 2.70 फीसदी, 31 दिन से 45 दिन तक की जमा पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा। 46 दिन से 60 दिन की एफडी पर 3.25 फीसदी, 61 दिन से 90 दिन तक 3.40 फीसदी और 1 साल से 18 महीने तक की जमा पर 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp