HOMEKATNIMADHYAPRADESH

केंद्र के समान बढ़ी महंगाई भत्ते का अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ ने किया स्वागत

अन्य लंबित मांगों के शीघ्र पूर्ण होने की संभावनाएं भी बढीं

कटनी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिनस्थ्य कार्यरत अधिकारीयों- कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारीयों के समतुल्य 55प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीयों द्वारा प्रदेश के मुख्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है. विगत जुलाई 2024से महंगाई भत्ते में शासन स्तर से कोई बढोत्तरी न होने से प्रदेश का अधिकारी कर्मचारी काफ़ी हताशव परेशान था तथा बढ़ती हुई महंगाई से उन्हें दो-दो हाथ करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,यही कारण है, कि संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ निरंतर शासन पर महंगाई भत्ता बढ़ाने हेतु दबाब बनाये हुए थे।

विगत कुछ दिन पूर्व संगठन द्वारा कर्मचारियों के आर्थिक हित से जुड़े इस मांग को मनवाने हेतु जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक जोरदार प्रदर्शन भी किया गया था. परिणाम स्वरूप मोहन सरकार द्वारा कर्मचारियों की पीड़ा को समझ कर उन्हें 1जुलाई 24 से लंबित 3%और1जनवरी 2025से लंबित 2%महंगाई भत्ते की किस्त देकर महंगाई भत्ते को केंद्र के बराबर करके कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने का सफल प्रयास किया गया .लंबित 5%महंगाई भत्ते की किश्त के घोषणा की खबर लगते ही कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण स्पष्ट देखने को मिला. कर्मचारी गण एक दूसरे को बधाई देते देखे गये।

इस हेतु मध्यप्रदेश अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के जिला पदाधिकारीयों में संस्थापक सरमन तिवारी,जिलाध्यक्ष आर. के. बत्रा,सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर, महामंत्री सुनील मिश्रा,और प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने प्रदेश के मुखिया को ईमेल करके उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हुए, अधिकारीयों -कर्मचारियों की अन्य शेष लंबित मांगों की पूर्ति भी यथा शीघ्र करने का अनुरोध किया गया।

Show More
Back to top button