News24you

News you are looking for

कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त

कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से किया मुक्त

कटनी – वन मण्डलाधिकारी कटनी श्री गौरव शर्मा के नेतृत्व में कटनी वन मण्डल की 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। कटनी वन मण्डल के वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत शाहडार के घने जंगल के बीच आसपास के ग्रामवासियों के संरक्षण में अन्य जिलों के लोगों द्वारा कई वर्षों से वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी गयी थी कि इनके द्वारा भारतीय संविधान और वन विधि को नहीं माना गया। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण कायम किया गया।

कटनी जिला कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा निर्देशित राजस्व विभाग के 5 सदस्यों और पुलिस के 10 सदस्यों की टीम के सहयोग से वन मण्डलाधिकारी कटनी श्री शर्मा के नेतृत्व में 70 वनकर्मियों द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस अभियान में वन विभाग के उप वन मण्डलाधिकारी श्री सुरेश बरोले, वन परिक्षेत्र अधिकारी ढीमरखेड़ा श्री अजय कुमार मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बोहरीबंद श्री देवेश गौतम और वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी श्री महेश पटेल शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई में 30 से 35 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।