News24you

News you are looking for

EMI भरने वाले खाताधारक हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से RBI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

EMI भरने वाले खाताधारक हो जाएं सावधान, 1 अगस्त से RBI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bank EMI नई दिल्ली । अगर आपने भी किसी तरह का बैंक लोन लिया है और हर माह ईएमआई (EMI) भरते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि अगर आप यह सोचते हैं कि रविवार या किसी छुट्टी के दिन बैंक आपके खाते में EMI की किस्त नहीं काटेंगे तो पेनाल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है। दरअसल अब आपको बैंक की छुट्टी के दिन भी अपने बैंक खाते में बैलेंस का पूरा ध्यान रखना होगा क्योंकि अब बैंक छुट्टी के दिन भी आपकी EMI में कटौती कर सकती है।

NACH की इस व्यवस्था को बैंकिंग सेक्टर के जानकार काफी सकारात्मक कदम बता रहे हैं। दरअसल इससे इको सिस्टम तो मजबूत होगा, साथ में प्रोसेसिंग टाइम में कटौती होगी। लिक्विडिटी मैनेजमेंट बेहतर होने के साथ ही कस्टमर डिफाल्ट रिस्क में भी कमी आएगी। आम आदमी को यह फायदा है कि पेमेंट में देरी से पेनल्टी देने के मामलों में कमी आएगी, फंड की उपलब्धता पहले से बेहतर होगी।

छुट्टी के दिन जमा हो जाएगी सैलरी

नौकरीपेशा कर्मचारियों के खाते में छुट्टी वाले दिन भी सैलरी जमा हो सकेगी। इसके अलावा NACH के नियमों में आए बदलाव से सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SPI) पर भी असर देखने को मिलेगा। SIP के जरिए म्युचुअल फंड निवेश में औसतन 2 सप्ताह का समय लग जा रहा है। NACH के नए नियमों से हर दिन पेमेंट और ट्रांसफर सुविधा होने से इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। हालांकि RBI की नई व्यवस्था से ईएमआई भरने वाले ग्राहकों में अपने संबंधित बैंक खाते में पूरा बैलेंस रखना होगा।