Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

Edible Oil तेल की कीमत में 30 रुपये तक की कटौती, सरकार ने कंपनियों से कहा- ग्राहकों को तुरंत दें लाभ

Edible Oil बढ़ती महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए नए साल से पहले राहत भरी खबर आई है. सरकार ने खाने के तेल की कीमतों में भारी कटौती की है. इस कटौती के बाद सरकार ने कंपनियों से बात की है. कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकार की तरफ कम की गई कीमतों का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलना चाहिए.

30 से 40 रुपये की कटौती

खाने के तेल की कीमतों में 30-40 रुपए की कटौती की गई है. जिसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु पांडे ने राज्य सरकारों को अपने राज्यों में तेल की बिक्री एमआरपी पर सुनिश्चित करने के लिए कहा है. इसके लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश जारी किया गया है.

इंपोर्ट ड्यूटी लगभग शून्य

पांडे ने कहा कि खाने के तेल की इंपोर्ट ड्यूटी को लगभग शून्य कर दिया गया है. इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव के बाद तेल की कीमतों में 15% से 20% की कटौती आई है. सरकार के इस कदम के बाद सभी ब्रांड के तेल की कीमतों में 30-40 रुपए की कटौती देखने को मिली है.

दाम में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को

सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि दामों में कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही तेल के पैकेट या बॉटल या किसी भी कंटेनर पर Revised MRP छापने का निर्देश भी दिया गया है. डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु पांडे ने कहा कि खाने के तेलों की कीमतों में आगे भी कमी दिखेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp