News24you

News you are looking for

ECI Press Conference Live: आज हो सकता है त्रिपुरा-नगालैंड और मेघालय चुनाव का एलान, ढाई बजे EC की प्रेस वार्ता

Remote Voting Machine: अब EVM ही नहीं RVM से भी पड़ेंगे वोट, विदेश में बैठे लोग भी कर सकेंगे मतदान, समझें

Tripura, Nagaland and Meghalaya Election Date Announcement 2023 Live News Updates: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान आज हो सकता है। तीनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। 2018 की तरह इस बार भी तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक चरण में हो सकता है। तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है।

2018 में कैसे रहे थे तीनों राज्यों के नतीजे?

त्रिपुरा: 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने यहां 25 साल से शासन कर रहे लेफ्ट को बेदखल किया था। बिप्लब देब राज्य मुख्यमंत्री बने। 2022 में भाजपा ने देब की जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी। अब साह पर भाजपा को सत्ता में वापसी कराने की जिम्मेदारी होगी।

हालांकि, बीते कुछ महीनों से राज्य में सियासी उथलपुथल जारी है। भाजपा नेता हंगशा कुमार त्रिपुरा इस साल अगस्त में अपने 6,000 आदिवासी समर्थकों के साथ टिपरा मोथा में शामिल हो गए। वहीं, आदिवासी अधिकार पार्टी भाजपा विरोधी राजनीतिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कई नेता पार्टियां बदल रहे हैं।

2018 में भी 18 जनवरी को ही हुआ था चुनाव तारीखों का एलान

2018 में तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान 18 जनवरी को हुआ था। तब इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 18 फरवरी को त्रिपुरा में वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 27 फरवरी को मेघालय और नगालैंड में वोट पड़े थे। 3 मार्च 2018 को तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे।

 

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय विधानसभा का 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा में इस वक्त भाजपा की सरकार है। वहीं, नगालैंड में एनडीपीपी के नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। मेघालय में एनपीपी के कोनराड संगमा की सरकार है। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।