HOMEMADHYAPRADESH

Dropati Murmu बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को शहडोल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Dropati Murmu बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को शहडोल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Dropati Murmu बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह उनसे बात की और सहमति मिलने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।

वे 16 नवंबर को महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में भाग ले सकती हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल बेलवाल ने बताया कि हमने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से महिला स्व-सहायता समूह की 15 हजार से अधिक सदस्य हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पेंच राष्ट्रीय उद्यान का दौरा बीच में छोड़कर शहडोल पहुंचे और यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति का 16 नवंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन में भाग लेना भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि मैंने राष्ट्रपति को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया है। राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश में प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति का शहडोल के बाद भोपाल आना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button