News24you

News you are looking for

Jio 333 Plan: जिओ ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 333 प्लान किया लॉन्च, मिलेगी ये सुविधा

jio

Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 333 रुपये का Jio Plan लॉन्च किया है, जो खासतौर पर क्रिकेट फैंस के लिए है. कंपनी ने इस Recharge Plan को IPL 2022 सीजन को ध्यान में रखकर जारी किया है.

वैसे तो ब्रांड के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन नया रिचार्ज प्लान एक अफोर्डेबल ऑप्शन है. जियो के इस प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, डेटा और वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. आइए जानते हैं जियो के इस प्लान की पूरी डिटेल.

Jio Rs 333 Prepaid Plan

जियो का लेटेस्ट प्लान 333 रुपये में आता है. इसमें यूजर्स को तीन महीनों के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. ध्यान रहे कि इस प्लान में कंपनी Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. इसके मोबाइल प्लान की शुरुआत 49 रुपये प्रतिमाह से होती है.

यानी 3 महीनों के लिए आपको 147 रुपये खर्च करने होंगे, जो जियो प्लान के साथ फ्री मिल रहा है. इसके अलावा कस्टमर्स को 1.5GB हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन मिल रहा है. प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए है. यानी आपको इसमें कुल 42GB डेटा मिलता है.