News24you

News you are looking for

Damoh Road Accident: दमोह जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Damoh Road Accident: दमोह जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Damoh Road Accident। दमोह जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे प्रतिदिन होने वाले हादसों में असमय ही लोग काल के गाल में समाते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भी एक हादसा हुआ जिसमें कार की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दमोह छतरपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बकायन की पुलिया के पास यह हादसा हुआ था। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर को घटना की जानकारी लगते ही वाहन की तलाश के लिए नरसिंहगढ़ चौकी तक वाहन का पीछा किया और वाहन को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सेवक सिंह 70 अपने बेटे जुगल किशोर 40 और भतीजे माखन सिंह के साथ बाइक से शुक्रवार की रात बटियागढ़ से अपने गांव सहनाई पिपरिया जा रहे थे। तभी दमोह तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो के चालक ने बकायन गांव के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध सेवक और उसके बेटे जुगल किशोर की मौके पर मौत हो गई और भतीजा बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मृतक ग्राम शहनाई पिपरिया के बताए जा रहे हैं।

स्वजनों ने स्कोर्पियो चालक पर लापरवाही पूर्वक नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। बटियागढ़ पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बटियागढ़ टीआई वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन कंजरा माड़िया गांव का है और चालक का नाम बसंत पटेल है जिस पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।