Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

DA Hike News केंद्र सरकार जल्द कर्मचारियों और पेशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाएगी

DA Hike News ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन ने कहा कि दिसंबर 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। इसके आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 प्रतिशत बैठती है, लेकिन सरकार दशमलव में महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाएगी और यह चार प्रतिशत बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।

मतलब केंद्र सरकार जल्द अपने एक करोड़ कर्मचारियों और पेशनर्स का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) में वृद्धि कर सकती है। जानकारी के मुताबिक ये बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक की हो सकती है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।

बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स को मिलने वाला भत्ता कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (Consumer Price Index for Industrial Workers: CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। सीपीआई- आईडब्लू को लेबर ब्यूरो की ओर से जारी किया जाता है।

ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन ने कहा कि दिसंबर 2022 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू 31 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। इसके आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 प्रतिशत बैठती है, लेकिन सरकार दशमलव में महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाएगी और यह चार प्रतिशत बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने डीए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करेगा और इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखेगा।एक जनवरी से प्रभावी होगा नया महंगाई भत्ता

डीए बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। मौजूदा समय में सभी एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स को 38 प्रतिशत का महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp