HOMEखेल

CWG 2022, Day 6 Live: सेमीफाइनल में पहुंची महिला और पुरुष हॉकी टीमें, जूडो में एक पदक पक्का

CWG 2022, Day 6 Live: सेमीफाइनल में पहुंची महिला और पुरुष हॉकी टीमें, जूडो में एक पदक पक्का

Commonwealth Games 2022 Day 6 Live: भारत के पास छठे दिन कई मेडल जीतने का मौका है। अच्छी खबर है कि भारत ने हॉकी में कनाडा को हरा दिया

CWG 2022 Updates:

– पुरुष हॉकी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। इस तरह महिला और पुरुष, दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका मान (Tulika Maan) 78kg भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्र्यूज को शिकस्त दी। इस तरह उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 3-2 से हरा दिया है।

– भारत के लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 355 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के साथ कांस्य पदक जीता।

Show More

Related Articles

Back to top button