Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

CSK ने SRH को 7 विकेट से हराया:चेन्नई सुपर किंग्स लगातार 5वीं जीत

IPL 2021 सीजन के 23वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। CSK टीम 6 मैच में लगातार 5वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, SRH की यह लीग में 5वीं हार है। वे पॉइंट टेबल में सबसे नीच हैं। चेन्नई ने हैदराबाद को पिछले 10 मुकाबले में 7वीं बार हराया है।

SRH के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मनीष पांडे ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। वहीं, वॉर्नर ने 55 बॉल पर 57 रन जड़े। इसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बना सकी। इसके जवाब में चेन्नई ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 बॉल पर 75 रन और फाफ डुप्लेसिस ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेली।

ऋतुराज-डुप्लेसिस की शतकीय साझेदारी से जीती CSK

  • 172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर ऋतुराज और डुप्लेसिस ने 129 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
  • टीम को पहला झटका ऋतुराज के रूप में लगा। उन्हें राशिद खान ने क्लीन बोल्ड किया। यहां से टीम 150 रन भी नहीं बना सकी और कुल 3 विकेट गंवा दिए।
  • शुरुआती तीनों विकेट राशिद ने झटके। उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मोइन अली को बाउंड्री पर कैच आउट कराया।
  • तीसरा झटका डुप्लेसिस के रूप में लगा। राशिद ने उन्हें LBW किया। 3 विकेट के बाद चेन्नई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन पूरे किए।
  • पिछले मैच में RCB के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले रविंद्र जडेजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। सुरेश रैना उनके बाद मैदान में आए।
  • दोनों ने 22 बॉल पर 25 रन की पार्टनरशिप कर चेन्नई को मैच जिता दिया।

SRH के लिए मनीष और वॉर्नर ने खेली शानदार पारी
हैदराबाद टीम के लिए मनीष पांडे ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 55 बॉल पर 57 रन जड़े। चेन्नई के लिए लुंगी एनगिडी ने 2 और सैम करन ने 1 विकेट लिया।

वॉर्नर और मनीष ने बनाए यह रिकॉर्ड

  • मनीष पांडे अपना 150वां मैच खेल रहे हैं। उन्होंने IPL में 20वीं फिफ्टी भी लगाई। हैदराबाद के लिए वे इतनी फिफ्टी लगाने वाले कप्तान वॉर्नर के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • डेविड वॉर्नर ने IPL में अपनी 50वीं फिफ्टी लगाई। वे ऐसा करने वाले लीग के पहले खिलाड़ी हैं। उनके बाद 43 फिफ्टी के साथ शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं।
  • वॉर्नर ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 10 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर का यह 304वां टी-20 मैच रहा।
  • वॉर्नर 10 हजार रन बनाने वाले वर्ल्ड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सबसे ज्यादा 13839 रन के साथ टॉप पर हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp