Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEखेल

Covid new variant omicron के कारण ICC ने निरस्‍त किए हरारे में चल रहे महिला विश्व कप क्वालीफायर

Covid new variant omicron दक्षिण अफ्रीका में नए स्वरूप के पता चलने के बाद दुनिया भर में डर पैदा हो गया है जिससे कई अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसके चलते ही आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अफ्रीकी क्षेत्र में कोविड-19 के नए वैरिएंट Covid new variant omicron का पता चलने के बाद अगले साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए हरारे में चल रहे क्वालीफायर शनिवार को निरस्‍त कर दिए।

जिससे रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया। यह फैसला नौ टीमों के शुरुआती लीग चरण के टूर्नामेंट के दौरान लिया गया है जिससे न्यूजीलैंड में होने विश्व कप 2022 विश्व कप के लिए अंतिम तीन क्वालीफायर के साथ आइसीसी महिला चैंपियनशिप के अगले चक्र के लिए दो अतिरिक्त टीमों का फैसला होता। आइसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने कहा, चार मार्च से तीन अप्रैल तक न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड (मेजबान), पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश हैं।

ऐसे होगा क्‍वालीफायर पर फैसला

आइसीसी के अनुसार, क्वालीफायर पर फैसला अब टीम रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा जैसा की टूर्नामेंट खेलने की शर्तों में जिक्र किया गया है इसलिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अब न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट में -ालीफाई करेंगी।” शनिवार को तीन से दो निर्धारित मैचों का खेल (जिंबाब्वे बनाम पाकिस्तान और अमेरिका बनाम थाइलैंड) शुरू हो गया था लेकिन दिन का तीसरा मैच वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच नहीं कराया जा सका क्योंकि श्रीलंकाई टीम के सहयोगी कर्मचारी का एक सदस्य कोविड-19 पाजिटिव पाया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp