Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Covid Case मुम्बई-दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले, MH में चार मरीजों की मौत

Maharashtra Covid Case: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोविड-19 (covid-19) के 1,272 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,03,649 और मृतक संख्या बढ़कर 1,48,261 हो गई.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,258 मामले आए थे और छह मरीजों की मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 713 अकेले मुंबई से हैं. इसके बाद पुणे में(328) कोल्हापुर में (64), नागपुर में (59), नासिक में (47), लातूर में (39), अकोला में (13) और औरंगाबाद में (नौ) मरीज सामने आए.

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिन चार मरीजों की मौत हुई उनमें से तीन की मुंबई सर्किल में और एक व्यक्ति की अकोला सर्किल में मृत्यु हुई. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,771 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद से राज्य में अब तक कुल 79,46,694 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं. महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 8,694 मरीज उपचाराधीन हैं.

दिल्ली में क्या है कोविड की स्थिति?
दिल्ली में शनिवार को 1.68 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 236 नए मामले आए जबकि तीन संक्रमितों की इस अवधि में मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. विभाग ने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 14,023 नमूनों की जांच की गई जिनमें 236 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp