Friday, October 30, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona Update देश में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 2527 नए केस, 33 मौतें

Corona Update 23 April 2022: पूरे भारत में COVID-19 की संभावित चौथी लहर के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी जारी है।

राजधानी दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कर्नाटक में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1% से कम है।

24 घंटे में 2,527 मामले

सरकार सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रही है और अन्य राज्यों और देशों में मामलों में वृद्धि की निगरानी कर रही है। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,527 मामले मिले हैं, जिनमें एक हजार से अधिक अकेले दिल्ली से हैं। इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें 21 मौतें केरल से और दो दिल्ली से हैं।

सक्रिय मामले 838 बढ़े हैं

सक्रिय मामले 838 बढ़े हैं और वर्तमान में इनकी संख्या 15,057 हो गई है जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर के साथ ही साप्ताहिक संक्रमण दर में भी वृद्धि हो रही है दोनों क्रमशः 0.56 प्रतिशत और 0.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोविन पोर्टल के शाम छह बजे के आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 187.55 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें 100.02 करोड़ पहली, 84.99 करोड़ दूसरी और 2.52 करोड़ सतर्कता डोज शामिल हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp